24-03-2026 । ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा अपने वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज अपने झुग्गी स्कूल की महल स्कीम शाखा में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े वितरित किए गए। ऐसे वस्त्र वितरण सहायता कार्य फाउंडेशन की अपने सभी स्कूल शाखाओं में समय समय पर किए जाते हैं। हेमराज चतुर्वेदी ने बताया की इस प्रकार के सकारात्मक कार्य समाज में जरूरतमंदों की सहायता करने किए प्रेरित करते है। कच्ची बस्ती से आने वाले इन बच्चों के पास आर्थिक संसाधोनो की कमी होती है इसलिए इनके लिए यह मदद जरूरी होती है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। यूनिफॉर्म मिलने से बच्चों में समानता की भावना विकसित होती है और वे स्कूल जाने के लिए अधिक उत्साहित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दे रहा था, जो इस सेवा कार्य की सफलता को दर्शाता है। अच्छे कपड़े भी इन बच्चों के किए महत्वपूर्ण हैं। यह योजना न केवल बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करती है, बल्कि उन्हें एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

