वस्त्र वितरण कार्यक्रम में अनेक बच्चे हुए लाभान्वित Cloth distribution to needy students

वस्त्र वितरण कार्यक्रम में अनेक बच्चे हुए लाभान्वित

24-03-2026 । ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा अपने वस्त्र वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत आज अपने झुग्गी स्कूल की महल स्कीम शाखा…

करौली ट्रक यूनियन पर ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा वाटरकूलर जलसेवा शुरू   Water kiosk and water cooler installed in Karauli by human life foundation

करौली ट्रक यूनियन पर ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा वाटरकूलर जलसेवा शुरू  

16.03.2026 ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा जिला करौली के कलेक्ट्रेट के पास, ट्रक यूनियन चौराहे पर वाटर कूलर (पियाऊ) स्थापित की…

डेरेक डाइच पधारे Human Life Foundation- बच्चों के साथ खेली होली और करी मदद ) 03-03-2026 को होली के पावन अवसर पर अमेरिका के कोलंबिया प्रांत के निवासी डेरेक डाइट्ज़ मानव जीवन फाउंडेशन पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर रंगों का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। डेरेक डाइट्ज़ ने होली के त्योहार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष हेमराज चतुर्वेदी से होली के महत्व को समझा और यह जाना कि होली क्यों मनाई जाती है। इस दौरान उन्हें इस पर्व की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्ता के बारे में बताया गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों, उनके अभिभावकों और वॉलंटियर्स के साथ जमकर होली खेली और सभी के साथ नृत्य कर खुशियां बांटी। डेरेक डाइट्ज़ ने केवल उत्सव में भाग ही नहीं लिया, बल्कि सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वयं खाना बनाकर बच्चों को वितरित किया और उन्हें स्नेह व अपनापन दिया। साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा संचालित फूड रिलीफ कार्यक्रम में राशन की सहायता भी प्रदान की। अपने 5 दिनों के प्रवास के दौरान डेरेक ने मानव जीवन फाउंडेशन के बच्चों के साथ समय बिताया और संस्था के कार्यों को करीब से देखा। संस्था की गतिविधियों और सेवाभाव से प्रभावित होकर उन्होंने इसकी सराहना की और प्रशंसा व्यक्त की। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए यादगार रहा, बल्कि समाज सेवा और मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

डेरेक डाइच पधारे Human Life Foundation- बच्चों के साथ खेली होली और करी मदद )

03-03-2026  को होली के पावन अवसर पर अमेरिका के कोलंबिया शहर के निवासी डेरेक डाइट्ज़ human life foundation…

ग्राम सायपुर (करौली) स्थित हनुमानजी मंदिर में मानव सेवार्थ वॉटर कूलर प्याऊ की स्थापना 10 मार्च 2026 । करौली जिले के ग्राम सायपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा एक वॉटर कूलर स्थापित किया गया। यह कार्य मानव सेवा और समाज हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह मंदिर सायपुर सहित आस पास के 7 ग्राम के लोगों की श्रद्धा का केंद्र है इसलिए मंदिर के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा यह शीतल जलसेवा शुरू की गई। मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों के निवेदन पर संस्था के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी के निर्देशन में यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वरा यह कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमानजी मंदिर परिसर में समय-समय पर भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहते है। ऐसे आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं, श्रोताओं, वक्ताओं तथा अन्य उपस्थित जनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच धर्मचंद, बतराम गोटू, जगदीश, मुरारी पुजारी तथा सुरेश चतुर्वेदी सहित अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा किया गया यह छोटे से को समाज एवं आसपास के सात ग्राम के लोगों ने सराहा ।

ग्राम सायपुर (करौली) स्थित हनुमानजी मंदिर में मानव सेवार्थ वॉटर कूलर प्याऊ की स्थापना

10 मार्च 2026 । करौली जिले के ग्राम सायपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा  एक…

विराट हिंदू सम्मेलनों में ह्यूमन लाइफ फाउन्डेशन के सामाजिक कार्यों को मिला सम्मान एवं सराहना *विराट हिंदू सम्मेलनों में ह्यूमन लाइफ फाउन्डेशन के सामाजिक कार्यों को मिला सम्मान एवं सराहना* दिनांक *08-02-2026* को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला ने क्षेत्रभर में सामाजिक जागरण और संगठन की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक झाँकियों, नारों और जनभागीदारी के साथ हजारों लोगों ने हिन्दू चेतना और सामाजिक एकता के संदेश के लिए रैलियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के अंतर्गत विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमो का आयोजन *प्रताप नगर सेक्टर-26* *महल योजना, जगतपुरा*, तथा *प्रताप नगर सेक्टर-29 स्थित घरोंथा बस्ती* में संपन्न हुए। इन सभी स्थानों पर समाज को एक मंच पर संगठित करने, सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैली, कलश यात्रा, शोभायात्रा, झांकियां, सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और समाज को जोड़ने वाले नारों एवं, संदेशों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रमों के समापन पर आयोजित भव्य सभाओं में हिन्दू जागरण से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन सभी स्थानों पर *Human Life Foundation (HLF)* के विद्यार्थियों ने भी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया और संस्था के शिक्षा व संस्कार आधारित कार्यों को सभी के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। आयोजन समिति ने क्षेत्र में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्य करने वाली संस्था के रूप में *Human Life Foundation* को चयनित किया। संस्था के निरंतर सेवा कार्यों, शिक्षा के प्रसार, जरूरतमंदों के सहयोग और समाज उत्थान के प्रयासों को देखते हुए *Human Life Foundation* के संस्थापक *हेमराज चतुर्वेदी* एवं *रेखा चतुर्वेदी* को तीनों जगहों पर हजारों लोगों की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो, भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल संस्था के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा की कहानी भी बयाँ करता है। *Human Life Foundation* लंबे समय से शिक्षा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए कार्यरत है। यह सम्मान संस्था के प्रत्येक सदस्य और स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस बात का प्रमाण भी कि निस्वार्थ सेवा सदैव समाज के हृदय तक पहुँचती है। विराट हिन्दू सम्मेलन जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने का जो प्रयास किया गया, वह अत्यंत सराहनीय है। *Human Life Foundation* को मिला यह सम्मान संस्था के सामाजिक योगदान की सार्वजनिक स्वीकृति है और आगे भी समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा देता है।

विराट हिंदू सम्मेलनों में ह्यूमन लाइफ फाउन्डेशन के सामाजिक कार्यों को मिला सम्मान एवं सराहना

दिनांक 08-02-2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला ने क्षेत्रभर में सामाजिक जागरण…

No Thumbnail Found

कन्यावंदन महोत्सव : भव्य प्रस्तुतियों से शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए जागरूकता

जयपुर, 28 सितंबर 2025। प्रताप नगर सेक्टर-26 में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा “कन्यावंदन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें…

Kanya Vandan Mahotsava 2025- more than 551 Kanyas participated: For the Dignity, Safety & Education of Girls Honouring Girls , Promoting Education and protection of gilrs child event called kanya Vandan and kanya pujan Mahotsava

Kanya Vandan Mahotsava 2025- more than 551 Kanyas participated: For the Dignity, Safety & Education of Girls

    “कन्या वंदन महोत्सव  : प्रस्तुतियों के माध्यम से बेटियों में किया जागरूकता का संचार”  28 सितंबर 2025, जयपुर। प्रताप नगर…

Created Better Facilities for 120 Students: Classroom Furniture Donated to Govt. School in Karauli. classroom Furniture donation to Govt Sr. Sec. School Salawad, Nadauti Karauli

Created Better Facilities for 120 Students: Classroom Furniture Donated to Govt. School in Karauli.

सलवाद,नादौती (करौली) ll ह्यूमन लाईफ फाउण्डेशन ट्रस्ट जयपुर, द्वारा आज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्राम सलवाद (नादौती) जिला करौली राजस्थान में…