10 मार्च 2026 । करौली जिले के ग्राम सायपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा एक वॉटर कूलर स्थापित किया गया। यह कार्य मानव सेवा और समाज हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह मंदिर सायपुर सहित आस पास के 7 ग्राम के लोगों की श्रद्धा का केंद्र है इसलिए मंदिर के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा यह शीतल जलसेवा शुरू की गई। मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों के निवेदन पर संस्था के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी के निर्देशन में यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वरा यह कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमानजी मंदिर परिसर में समय-समय पर भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहते है। ऐसे आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं, श्रोताओं, वक्ताओं तथा अन्य उपस्थित जनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच धर्मचंद, बतराम गोटू, जगदीश, मुरारी पुजारी तथा सुरेश चतुर्वेदी सहित अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा किया गया यह छोटे से को समाज एवं आसपास के सात ग्राम के लोगों ने सराहा ।

ग्राम सायपुर (करौली) स्थित हनुमानजी मंदिर में मानव सेवार्थ वॉटर कूलर प्याऊ की स्थापना

10 मार्च 2026 । करौली जिले के ग्राम सायपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा  एक वॉटर कूलर स्थापित किया गया। यह कार्य मानव सेवा और समाज हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह मंदिर सायपुर सहित आस पास के 7 ग्राम के लोगों की श्रद्धा का  केंद्र है इसलिए मंदिर के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा यह शीतल जलसेवा शुरू की गई। मंदिर कमेटी  एवं ग्रामवासियों के निवेदन पर संस्था के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी के निर्देशन में यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वरा यह कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमानजी मंदिर परिसर में समय-समय पर भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहते है। ऐसे आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं, श्रोताओं, वक्ताओं तथा अन्य उपस्थित जनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

इस अवसर पर सरपंच धर्मचंद, बतराम गोटू, जगदीश, मुरारी पुजारी तथा सुरेश चतुर्वेदी सहित अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा किया गया यह छोटे से को समाज एवं आसपास के सात ग्राम के लोगों ने सराहा ।

10 मार्च 2026 । करौली जिले के ग्राम सायपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा एक वॉटर कूलर स्थापित किया गया। यह कार्य मानव सेवा और समाज हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। यह मंदिर सायपुर सहित आस पास के 7 ग्राम के लोगों की श्रद्धा का केंद्र है इसलिए मंदिर के सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को समझते हुए फाउंडेशन द्वारा यह शीतल जलसेवा शुरू की गई। मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों के निवेदन पर संस्था के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी के निर्देशन में यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वरा यह कार्य संपन्न किया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमानजी मंदिर परिसर में समय-समय पर भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहते है। ऐसे आयोजनों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं, श्रोताओं, वक्ताओं तथा अन्य उपस्थित जनों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह मंदिर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भी विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी। इस अवसर पर सरपंच धर्मचंद, बतराम गोटू, जगदीश, मुरारी पुजारी तथा सुरेश चतुर्वेदी सहित अन्य कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन, जयपुर द्वारा किया गया यह छोटे से को समाज एवं आसपास के सात ग्राम के लोगों ने सराहा ।

Water Booth inauguration at Hanuman ji Mandir , Saypur, District- Karauli

Posted

in

by

Tags: