दिनांक 08-02-2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रृंखला ने क्षेत्रभर में सामाजिक जागरण और संगठन की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक झाँकियों, नारों और जनभागीदारी के साथ हजारों लोगों ने हिन्दू चेतना और सामाजिक एकता के संदेश के लिए रैलियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन के अंतर्गत विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमो का आयोजन प्रताप नगर सेक्टर-26 महल योजना, जगतपुरा, तथा प्रताप नगर सेक्टर-29 स्थित घरोंथा बस्ती में संपन्न हुए। इन सभी स्थानों पर समाज को एक मंच पर संगठित करने, सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रैली, कलश यात्रा, शोभायात्रा, झांकियां, सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और समाज को जोड़ने वाले नारों एवं, संदेशों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रमों के समापन पर आयोजित भव्य सभाओं में हिन्दू जागरण से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन सभी स्थानों पर Human Life Foundation (HLF) के विद्यार्थियों ने भी नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया और संस्था के शिक्षा व संस्कार आधारित कार्यों को सभी के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
आयोजन समिति ने क्षेत्र में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्य करने वाली संस्था के रूप में Human Life Foundation को चयनित किया। संस्था के निरंतर सेवा कार्यों, शिक्षा के प्रसार, जरूरतमंदों के सहयोग और समाज उत्थान के प्रयासों को देखते हुए Human Life Foundation के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी एवं रेखा चतुर्वेदी को तीनों जगहों पर हजारों लोगों की उपस्थिति में शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो, भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। संपूर्ण हिंदू समाज द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल संस्था के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण और निस्वार्थ सेवा की कहानी भी बयाँ करता है।
Human Life Foundation लंबे समय से शिक्षा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए कार्यरत है। यह सम्मान संस्था के प्रत्येक सदस्य और स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस बात का प्रमाण भी कि निस्वार्थ सेवा सदैव समाज के हृदय तक पहुँचती है।
विराट हिन्दू सम्मेलन जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने और सेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने का जो प्रयास किया गया, वह अत्यंत सराहनीय है। Human Life Foundation को मिला यह सम्मान संस्था के सामाजिक योगदान की सार्वजनिक स्वीकृति है और आगे भी समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा देता है।

Videos of different programmes
