करौली ट्रक यूनियन पर ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा वाटरकूलर जलसेवा शुरू

establishing water cooler

16.03.2026 ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन द्वारा जिला करौली के कलेक्ट्रेट के पास, ट्रक यूनियन चौराहे पर वाटर कूलर (पियाऊ) स्थापित की गई है। इस पहल से करौली के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैलामाता जाने वाले पदयात्रियों, कलेक्ट्रेट में अपने अपने कार्यों से आने वाले लोगों, आसपास के गाँवों से खरीदारी करने आने वाले नागरिकों तथा राहगीरों को भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों को शीतल जल उपलब्ध होगा। इस सेवा कार्य से बिशेषकर गर्मियों मे लोगों को राहत मिलेगी और उनका कंठ तर होगा। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन के संस्थापक हेमराज चतुर्वेदी  ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे सभी का कल्याण होता है। इस अवसर पर श्रीराम खिलाड़ी चतुर्वेदी,  रामरज चतुर्वेदी , मनोज, जुबैद, सुरेश सैनी, सतनारायण चतुर्वेदी सहित कई स्थानीय लोग एवं दुकानदार उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम 16 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।स्थानीय जनता और दुकानदारों ने इस सराहनीय कार्य के लिए ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन का धन्यवाद व्यक्त किया। यह सेवा कार्य स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों के निवेदन पर ही पूर्ण किया गया। ह्यूमन लाइफ फाउंडेशन समय-समय पर ऐसे जनहित के कार्य करता रहता है और करौली एवं जयपुर में विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित कर मानव सेवा में अपना योगदान देता है।

establishing water cooler

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top